फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Snowfall

बर्फबारी से आधे घंटे बंद रहीं संगड़ाह उपमंडल की चार सड़कें

Mon, 16 Nov 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Snowfall
चूड़धार में बर्फबारी से ढके मंदिर और सराय। - फोटो : NAHAN
नाहन/ नौहराधार/ संगड़ाह (सिरमौर)। जनपद के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते कुछ समय तक संगड़ाह उपमंडल की चार सड़कें बंद रहीं। हालांकि, कुछ देर बाद सड़कों को बहाल कर दिया। बर्फबारी से सोलन-मीनस, हरिपुरधार-कुपवी, हरिपुरधार-संगड़ाह, नौहराधार-हरिपुरधार सड़कें आधा घंटे तक अवरुद्ध रहीं। इसके बाद सभी सड़कों पर यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, बर्फबारी वाले इलाकों में बिजली की आंख मिचौली भी जारी रही। नौहराधार क्षेत्र में कई बार बिजली के कट लगने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार रात से सोमवार सुबह तक जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हल्की बर्फबारी हुई। चूड़धार में डेढ़ फीट हिमपात हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा नौहराधार में डेढ़ इंच, हरिपुरधार में साढ़े तीन इंच हिमपात होने से निचले इलाकों में कंपकंपी बढ़ गई है। सोमवार को मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधार और हरिपुरधार में दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि चूड़धार का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के अचानक करवट लेने से लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चूड़धार मंदिर के पुजारी स्वामी कमलानंद जी महाराज से संपर्क करने पर उन्होंने जानकारी दी कि चूड़धार में रात से तेज तूफान और बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। उन्होंने सभी श्रद्घालुओं से अपील की है कि अब मंदिर के कपाट बंद हो चुके हैं। कोई भी श्रद्धालु यात्रा न करे। जिले में बारिश और बर्फबारी के बाद किसान खुश नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद फसलों को संजीवनी मिली तो सूखी ठंड से भी लोगों को निजात मिली। काफी समय से लोग इस बारिश का इंतजार कर रहे थे।

तकरीबन ढाई से तीन माह के अंतराल के बाद सिरमौर में हिमपात और बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि अभी तक किसान रबी की फसल की बिजाई का कार्य शुरू नहीं कर पाए थे। बिना बारिश से किसानों की नकदी फसलों पर व्यापक असर पड़ा था। किसानों की नगदी फसल लहसुन सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। अब क्षेत्र में गेहूं की फसल की बिजाई का कार्य शुरू किया जा सकेगा।
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed