फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   snowfall in sirmaur

Sirmour News: शिलाई और हरिपुरधार में ब्लैकआउट, आधा दर्जन बस रूट प्रभावित

Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
snowfall in sirmaur
ददाहू में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग। संवाद
-
विज्ञापन

शिलाई और हरिपुरधार में ब्लैकआउट, आधा दर्जन बस रूट प्रभावित
जिले में सीजन का दूसरा हिमपात तो मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश, ठंड बढ़ने से लोगों की बड़ी परेशानियां
हिमपात और बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित, विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटी टीम

जिले में एक फुट तक हुआ सीजन का दूसरा हिमपात, फसलों के लिए संजीवनी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सीजन का दूसरा हिमपात हुआ तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। एकाएक हुए हिमपात व बारिश से जिला एक बार फिर से ठिठुरन की चपेट में आ गया है।

जिले में सुबह से ही बारिश व हिमपात का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक भी जारी रहा। लगातार बारिश और हिमपात से जहां जिले में ठंड बढ़ गई है तो वहीं जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हरिपुरधार और शिलाई के कई क्षेत्रों में हिमपात शुरू होने के बाद से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते यहां लोगों के लिए ठंड में समस्या ओर अधिक बढ़ी है। हालांकि देर शाम तक भी विद्युत बोर्ड की टीमें विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिमपात के बाद सड़कें बंद हो गईं। इसके चलते परिवहन निगम की 5 बसें मौके पर ही फंस गईं। इसके चलते यात्रियों को कई किलोमीटर तक पैदल ही अपने गंतव्य को जाना पड़ा। निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन-टोंड़ा, नाहन कुंहट, नाहन-बड़ोल-अंधेरी, नाहन-चौपाल-नेरवा तथा नाहन-लोधिया आदि बस रूट प्रभावित हुए। इसके अलावा हिमपात के बाद निजी वाहन भी नहीं चल पाए।

------------बाक्स-------------------

बारिश-बर्फबारी होने से किसान-बागवान खुश

संगड़ाह। चूड़धार, हरिपुरधार, नौहराधार और गत्ताधार समेत ऊंची पहाड़ियों पर मौसम की दूसरी बर्फबारी होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर चांदी की परत का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। क्षेत्र में हो रही बारिश व बर्फबारी के उपरांत किसानों व बागवानों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दे रही है। यह बारिश निचले हिस्से में रवि की फसल गेहूं, जौ, लहसुन तथा उपरी क्षेत्रों में सेब व अन्य फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। यहां पर पिछले लंबे समय से बारिश न होने के कारण सूखे की स्थिति बन गई थी। किसानों और बागवानों रूप राम, केवल सिंह, राजेश्वर आदि ने बताया कि यह हिमपात व बारिश फसलों के लिए अच्छी साबित होगी।

वहीं, बर्फबारी से क्षेत्र में पर्यटकों की आमद बढ़ जाएगी, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के पर्यटक बर्फबारी के बाद इस क्षेत्र का रुख करेंगे। बर्फबारी के बाद लोगों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की परेशानी बढ़ जाएगी।

हरिपुरधार, गत्ताधार, सोंफर भलाड़ भलोना, लोहान धार, गेहल डिमाईना, बढ़ोल समेत कई मार्ग हिमपात के बाद अवरूद्ध हो गए हैं।

----------बाक्स---------

-हिमपात के बाद हरिपुरधार व शिलाई के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। टीमों को आपूर्ति बहाल करने को लेकर मौके पर भेजा गया है। आपूर्ति बहाल करने को लेकर काम किया जा रहा है।

-दर्शन सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड

-हिमपात के बाद 5 बस रूट प्रभावित हुए हैं। कुछ बसें बीच सफर में ही फंस गई हैं। इसके चलते यात्रियों को पैदल अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।

-मोहम्मद नासिर, प्रभारी बस अड्डा नाहन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed