फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   smc teachers demanded for increment in salary

एसएमसी शिक्षकों ने मांगी वेतन वृद्धि

Sun, 29 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)। Updated Sun, 29 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
smc teachers demanded for increment in salary
धारचूला में रं संग्रहालय को सामग्री सौंपते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

ददाह (सिरमौर)। जिला भर में अपनी सेवाएं दे रहे एसएमसी शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रति गहरा रोष जाहिर करते हुए वेतन वृद्धि करने की मांग की है। रविवार को रेणुका में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ जिलाध्यक्ष रविकांत शर्मा ने कहा कि एसएमसी शिक्षक जिले की विकट भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी अपनी नियमित सेवाएं देते आ रहे हैं। जबकि सरकार एसएमसी शिक्षकों के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है। एसएमसी अध्यापकों को बढ़ते महंगाई के दौर में भी मात्र 35 सौ से 6 हजार रुपये तक का ही मासिक वेतन दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एसएमसी शिक्षकों को राजकीय अवकाश व महिलाओं को मिलने वाले मातृत्व अवकाश से भी वंचित रखा जा रहा है।

विज्ञापन


जिले भर में 450 से अधिक एसएमसी शिक्षक दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एसएमसी शिक्षकों ने दूसरे शिक्षकों के मुकाबले 90 फीसदी वेतन देने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा है। अपनी मांगों को लेकर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल पहले भी शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मिल चुका है लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बैठक में महेंद्र सिंह, चमनलाल, पंकज, किशन कुमार, सुनील, प्रतिभा, कुलदीप, सुलक्षणा, प्रेमलता व सुनीता सहित दर्जनों एसएमसी अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


--बाक्स--
सुनील बने एसएमसी शिक्षक संघ के प्रधान
रविवार को आयोजित एसएमसी शिक्षकों की बैठक में संघ की ददाहू खंड इकाई का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अमित शर्मा को अध्यक्ष, रक्षा तोमर व रोशन लाल को उपाध्यक्ष, सुनील चौधरी को महासचिव, भीमसिंह को सहसचिव, बहादुर सिंह को मुख्य सलाहकार, रमेश कुमार को सलाहकार, जगपाल तोमर को प्रेस सचिव व मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed