फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   skin diseases increasing in sirmaur

Sirmour News: गर्मी बढ़ने के साथ चर्म रोगों की चपेट में आ रहे लोग

Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
skin diseases increasing in sirmaur
गर्मी बढ़ने के साथ चर्म रोगों की चपेट में आ रहे लोग
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों में बढ़ी ओपीडी

दाद, खाज और चकत्ते की समस्या से जूझ रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। गर्मी बढ़ने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धूल और उमस भरे इस मौसम के चलते लोग चर्म रोगों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन समेत जिले के अन्य अस्पतालों में चर्म ओपीडी में बढ़ोतरी हो रही है। लोग दाद, खाज, संक्रमण और त्वचा पर लाल चकत्ते की समस्या का उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज नाहन की चर्म ओपीडी में 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। रोजाना 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर संक्रमण, त्वचा पर लाल चकत्ते की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। शरीर पर दाने निकल रहे हैं। कमोवेश यही स्थिति पांवटा साहिब अस्पताल की भी हैं। यहां पर भी गर्मी के चलते त्वचा रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना 50 से अधिक लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में जैसे-जैसे बढ़ोतरी होगी वैसे ही सूर्य से होने वाली एलर्जी में चेहरा लाल हो जाता है। इसके अलावा शरीर पर लाल रंग के दाने निकल जाते हैं। इसमें बार-बार खारिश होती है। सूर्य की रोशनी में समाहित अल्ट्रा वॉयलेट किरणें हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। गर्मी में इसका प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ जाता है। सुबह दस से दोपहर बाद चार बजे तक ये किरणें कुछ ज्यादा ही घातक हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार कौशिक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में चर्म रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोगों को उपचार के साथ-साथ गर्मी के इस मौसम में खास देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में कम निकलें क्योंकि इस दौरान अल्ट्रा वॉयलेट किरणें सबसे ज्यादा होती हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी पिएं, खासकर गर्मी के मौसम में नारियल पानी भी एक अच्छा विकल्प है। हवादार और सूती कपड़े पहनें। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। बच्चों का विशेष ध्यान रखें।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि मौसम बीमारियों से निपटने के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खंड चिकित्सा अधिकारियों को अस्पताल में दवाई, ओआरएस आदि के भंडारण व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed