फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Six years in Civil Hospital Paonta

आखिर छह साल बाद खुल गए अल्ट्रासाउंड कक्ष के ताले

Thu, 30 Dec 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Six years in Civil Hospital Paonta
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में प्रतिनियुक्ति पर रेडियोलाजिस्ट का कार्यभार संभालने के दौरान डा. - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा में आखिर छह वर्षों से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन कक्ष के ताले वीरवार को खुल गए। अस्पताल में तीन दिन के लिए राजगढ़ से रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। प्रदेश स्वास्थ्य सचिव के हस्तक्षेप के बाद अब वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन छह साल से बंद पड़ी थी, इसे लेकर बाहती युवा मंच संयोजक सुनील चौधरी अपने साथियों के साथ 11 दिन से सिविल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। इस मामले में सरकार के साथ स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की भी काफी किरकिरी होती जा रही थी।
विज्ञापन

लिहाजा, राजगढ़ अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सक नवीन को पांवटा सिविल अस्पताल प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब का अल्ट्रासाउंड कक्ष बिना रेडियोलाजिस्ट के बंद पडा था। इस वजह से पांवटा और शिलाई क्षेत्र की महिलाओं और अन्य मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के अभाव में निजी अस्पतालों और बाहरी राज्यों के अस्पतालों में चक्कर काटने पड़ रहे थे। दूरदराज से आने वाली महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए 700 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, जबकि, केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं को फ्री अल्ट्रासाउंड टेस्ट की दे सुविधा रखी है। अब तीन दिन के लिए अल्ट्रासाउंड होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन और सिविल अस्पताल प्रभारी अमिताभ जैन ने बताया कि वीरवार को राजगढ़ अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नवीन कश्यप ने प्रतिनियुक्ति पर पदभार संभाल लिया है। जो सप्ताह में तीन दिन स्थानीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed