फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   six thousand people come to nalasundri temple trilokpur sirmaur on durga astmi occasion

मां बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में छह हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Wed, 13 Oct 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
six thousand people come to nalasundri temple trilokpur  sirmaur on  durga astmi occasion
त्रिलोकपुर स्थित महामाया बाला सुंदरी मंदिर में हवन यज्ञ के दौरान परिवार से साथ पूर्णाहूति देते ? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। दुर्गा अष्टमी के मौके पर त्रिलोकपुर स्थित माता बालासुंदरी मंदिर में छह हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कोविड नियमों का पालन करते हुए बारी-बारी से माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बुधवार को श्रद्धालुओं ने छह लाख 36 हजार 10 रुपये की नकद राशि माता के चरणों में अर्पित की। इसके साथ-साथ 740 ग्राम चांदी भी चढ़ाई। इस दौरान मंदिर में हवन यज्ञ आयोजित हुआ जिसमें उपायुक्त सिरमौर ने सपरिवार शिरकत की। उन्होंने परिवार के साथ माता बालासुंदरी के दर्शन किए और पूर्णाहुति में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कन्या पूजन भी किया।
विज्ञापन

उधर, अष्टमी के मौके पर नाहन स्थित कालीस्थान मंदिर, जमटा स्थित माता बालासुंदरी मंदिर, कटासन स्थित कटासन देवी मंदिर, हरिपुरधार के मां भंगायणी मंदिर के अलावा जिले के अन्य कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी जहां श्रद्धालुओं ने कोविड प्रोटोकाल के तहत मंदिरों में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि दुर्गा अष्टमी के अवसर पर त्रिलोकपुर मंदिर में कोविड नियमों का पालन करते हुए लगभग छह हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। उन्होंने माता को 6 लाख 36 हजार 10 रुपये नकद राशि और 740 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की गई।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed