फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   six students selected in campus interview

Sirmour News: कैंपस इंटरव्यू में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Tue, 21 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
six students selected in campus interview
जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में इंटरव्यू लेते ब्लू स्टार कंपनी के पदाधिकारी। संवाद
आज के कार्यक्रम खबर
विज्ञापन




-नाहन में 50 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला रोजगार कार्यालय नाहन के माध्यम से मंगलवार को ब्लू स्टार लिमिटेड, कालाअंब में अस्थायी ऑपरेटर के 50 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए गए। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच करने के बाद उनका साक्षात्कार लिया।

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 55 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद 6 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की आवश्यकताओं के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मेकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर जैसे तकनीकी पदों के लिए आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस तरह के कैंपस इंटरव्यू का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। आगे भी विभिन्न कंपनियों के सहयोग से इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed