फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   six panchyat honoured for tb free position

Sirmour News: धगेड़ा खंड की छह टीबी मुक्त पंचायतें सम्मानित

Sun, 25 Oct 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
six panchyat honoured for tb free position
नाहन में धगेड़ा ब्लॉक की 6 पंचायतों के टीबी मुक्त होने पर आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत प्रति
दो पंचायतों को रजत और चार को कांस्य पदक मिला
विज्ञापन

एसडीएम राजीव सांख्यान ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की छह पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर सम्मानित किया गया। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने चाकली और देवनी पंचायत को रजत, जबकि नेहली-धीड़ा, पालियों, महीपुर और नेहर-स्वार पंचायत को कांस्य पदक प्रदान किए।
इस दौरान एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीबी की जांच बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच और जागरूकता जरूरी है। बीडीओ नाहन राहुल धीमान ने कहा कि टीबी मरीजों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। मरीजों को सहयोग देने के साथ उन्हें नियमित उपचार के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ जोश परियोजना भी सहयोग करेगी। इसके तहत खंड स्तर पर पांच एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र के पांच स्वयंसेवी और एक बीएमओ की टीम जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगी। इन गतिविधियों का ब्योरा टीबी मुक्त भारत एप पर अपलोड किया जाएगा।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed