{"_id":"691f2695fde2a49e6f00f2ed","slug":"siu-arrested-two-smugglers-with-1524-grams-of-smack-nahan-news-c-177-1-ssml1030-165087-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एसआईयू ने 15.24 ग्राम स्मैक समेत दो तस्कर धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एसआईयू ने 15.24 ग्राम स्मैक समेत दो तस्कर धरे
विज्ञापन
एसआईयू टीम ने स्मैक की बड़ी खेप समेत दो तस्करों कोगिरफ्तार किया: स्रोत : विभाग
पांवटा साहिब और आसपास इलाकों में नशे का धंधा करने का आरोप
गुप्त सूचना पर टीम ने क्लीनिक में दी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला पुलिस नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए एक्शन मोड पर है। विशेष गठित एसआईयू टीम ने पांवटा साहिब में एक और बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर बद्रीपुर स्थित एक क्लीनिक में छापेमारी कर दो तस्करों से 15.24 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश करने पर आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला।
एसआईयू टीम धौलाकुआं, कोलर और पांवटा साहिब क्षेत्रों में गश्त पर थी। इसी दौरान मैनकाइंड इकाई पांवटा साहिब के समीप गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि नवीन पनिष्टा, निवासी वार्ड नंबर-3 आदर्श कॉलोनी बद्रीपुर और बिलाल निवासी मटक माजरी विकासनगर (उतराखंड), मिलीभगत से पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चिट्टा (स्मैक) का धंधा कर रहे हैं।
एसआईयू टीम ने त्वरित कार्रवाई की और नवीन पनिष्टा की क्लीनिक में दबिश दी। दोनों तस्कर क्लीनिक के अंदर ही बैठे मिले। पुलिस ने दोनों को काबू कर तलाशी शुरू की। उनके कब्जे से 15.24 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया। इसके बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
जिला भर में एसआईयू टीम की लगातार कार्रवाई से पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।