फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmour news, tcp, meting, patliyan,

Sirmour News: मकान के चारों ओर खुला स्थान छोड़ने सीलन से मिलेगी मुक्ति

Thu, 28 Dec 2023 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
sirmour news, tcp, meting, patliyan,
नगर एवं ग्राम योजनाकार रमेश भारद्वाज ने योजनाबद्ध मकान निर्माण के बताए लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसाी
नाहन (सिरमौर)। नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने ग्राम पंचायत पातलियों के पंचायत घर में जन जागरण बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजनाकार नाहन रमेश भारद्वाज ने की। बैठक में सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य, तहसील नाहन व पांवटा साहिब की पंचायतों के प्रतिनिधि और पंजीकृत प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स ने भाग लिया। उनको टीसीपी की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। रमेश भारद्वाज ने नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 के अधीन राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित विभिन्न नीतियों एवं नियमों के बारे में बताया। उन्होंने योजनाबद्ध निर्माण के फायदों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्लॉट का सही आकार होने से ग्राम एवं शहर का सही ढंग से विकास होगा। मकान के चारों ओर सैट-बैक्स व खुले स्थान छोड़ने से मकान में नमी, सीलन, बीमारियों से मुक्ति, उचित हवा व रोशनी का होना, आग व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, घर के रख-रखाव में सुविधा, पार्किंग के लिए जगह, स्वच्छ वातावरण और सर्विस लाइनों के लिए जगह उपलब्ध होगी। इसके अलावा सीमित मंजिला मकान बनाने से भूकंप या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा, धूप, रोशनी व हवा की उपलब्धता और किसी प्रकार की आपदा आने पर कम जानमाल का नुकसान होता है। बैठक में सहायक नगर योजनाकार सानिका पठानिया ने हिमाचल प्रदेश टीसीपी विनिमय 1, 7 व 8 के बारे में बताया। उन्होंने प्लॉट सब-डिवीजन की उपयोगिता और इसके न करवाने के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान राजेन्द्र सिंह वरिष्ठ प्रारूपकार, सूरज तोमर कनिष्ठ अभियंता और बलवीर सिंह कनिष्ठ योजना प्रारूपकार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed