फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmour News Straw prices rise from 600 to 1200, cattle farmers worried

Sirmour News: तूड़ी के रेट छह सौ से 1200 तक पहुंचे, पशुपालक परेशान

Tue, 10 Feb 2026 10:42 AM IST
अंकेश डोगरा भजन चौधरी, धौलाकुआं (सिरमौर)।
भजन चौधरी, धौलाकुआं (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Feb 2026 10:42 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में तूड़ी के दाम आसमान छू रहे हैं। तूड़ी के दाम दोगुने तक बढ़ जाने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Sirmour News Straw prices rise from 600 to 1200, cattle farmers worried
तूड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला सिरमौर में तूड़ी के दामों में वृद्धि होने से पशु पालकों को पशु चारे की भारी समस्या पैदा हो गई है। जो तूड़ी 600 से 700 रुपये प्रति क्विंटल में मिल रही थी वह इन दिनों 1200 रुपये तक मिल रही है। ऐसे में पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


तूड़ी के दाम दोगुने तक बढ़ जाने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। पशुपालकों की तरफ से गेहूं कटाई के बाद तूड़ी को खरीदकर या अपने खेतों से स्टोर कर लिया जाता है ताकि सालभर यह चल सके। इन दिनों अधिकतर पशुपालकों के पास तूड़ी समाप्त हो चुकी होती है, जिनके पास होती भी है वह कई बार खराब हो जाती है। ऐसे में अब तूड़ी की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने के साथ ही दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


इस साल धान की फसल में रोग लगने के कारण क्षेत्र में धान का उत्पादन कम रहा। किसानों को धान की फसल से पराली भी कम मिल पाई। बीते साल रोग लगने से गेहूं की कम पैदावार से तूड़ी भी कम ही मिली थी। इतना ही नहीं करीब तीन महीने चले सूखे के चलते भी चारा कम हुआ है। ऐसे में पशुपालकों को अब पशुओं के चारे के लिए संकट बन गया है। पशुपालक प्रेमचंद, कमल, नारी राम, योग-ध्यान आदि ने बताया कि पिछले दिनों धान की फसल खराब होने से पशु चारे का संकट पैदा हो गया है। इन दिनों महंगे दामों पर तूड़ी खरीद कर पशुओं का पेट भर रहे हैं। श्री सत्य नंदन गोधाम के संचालक सचिन ओबराय ने बताया कि 1200 रुपये प्रति क्विंटल तूड़ी खरीद करनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed