{"_id":"636bfe650e4c10566c21ed0a","slug":"sirmaure-news-seven-company-and-2000-jawan-will-look-after-the-security-in-sirmaur-district-in-eleection-duty-nahan-news-sml427373355","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में 7 कंपनियों सहित 2,000 जवान चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में 7 कंपनियों सहित 2,000 जवान चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात
विज्ञापन
पांवटा साहिब में चुनाव के दृष्टिगत फ्लैग मार्च करता सुरक्षा बल। संवाद
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को होने वाली मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष व स्वतंत्र तरीके से करवाने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से सिरमौर जिले में 7 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियों सहित 2,000 जवान तैनात रहेंगे। इसमें 3 आईटीबीपी, 2 बीएसएफ और 1-1 कंपनी सीपीआरएफ व एसएसबी की शामिल हैं। प्रत्येक कंपनी में 92 जवान शामिल हैं। इन कंपनियों में लगभग 550 जवान शामिल हैं।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 3 श्रेणियों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्शन में 8 जवान एरिया डोमिनेशन (शांतिपूर्वक, निर्भीक और स्वच्छ माहौल में संपन्न कराने के मद्देनजर) के लिए तैनात किए गए हैं यानी एक विधानसभा क्षेत्र में 24 जवान एरिया डोमिनेशन करेंगे। इंटर स्टेट नाकों पर भी सीपीएफ की एक सेक्शन के तहत 8 जवान तैनात रहेंगे।
वहीं जिले के पांच विस क्षेत्रों में करीब 50 ऐसे अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं, जहां पर गड़बड़ी की संभावना रहती है। ऐसे में प्रत्येक अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर भी सुरक्षा के मद्देनजर 4 जवान सीपीएफ व एक स्थानीय होमगार्ड का जवान, जिसे क्षेत्र की पूरी तरह से जानकारी हो तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
------
प्रत्येक थाना के लिए एक क्यूआरटी तैनात
जिले में 10 पुलिस थाने हैं। चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक थाना को एक क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) दी जा रही है। इसमें एक व्हीकल को शामिल करने के साथ सीपीएफ की एक सेक्शन यानी 8 जवान रहेेंगे। यह क्यूआरटी चौबीस घंटे थाना क्षेत्र में गश्त पर रहेगी। किसी भी अप्रिय सूचना मिलने पर यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
---
730 पुलिस अधिकारी और जवान भी दे रहे सेवाएं
जिला पुलिस के थाना क्षेत्र की टीमें भी चुनाव के लिहाज से तैनात हैं। जिला पुलिस के पास अपनी 730 अधिकारियों व जवानों की फोर्स भी चुनावी ड्यूटी दे रही है। साथ ही बाहर से आई अतिरिक्त फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। स्थानीय होमगार्ड जवानों के अलावा उत्तराखंड से भी 160 होमगार्ड जवान जिले में पहुंचे हैं। इन सभी को चुनावी ड्यूटी के लिए तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा पांच रिजर्व फोर्स भी बाहर से आई हैं।
..
चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निपटाने के लिए प्रयासरत : मीणा
जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि यह चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए हिमाचल सहित जिला पुलिस पूरी तरह से तत्पर व प्रयासरत हैं। इसको लेकर करीब 2,000 जवानों की तैनाती कर दी गई है।