फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur team win under 14 khelkood judo and aethlete trophy

Sirmour News: सिरमौर ने जीती राज्य स्तरीय अंडर-14 जूडो और एथलेटिक्स स्पर्धा

Fri, 03 Nov 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
sirmaur team win under 14 khelkood judo and aethlete trophy
बिलासपुर में मुख्यातिथि से अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा के समापन पर ट्राफी हासिल करती सिरमौर की टीम।
सचित्र---
विज्ञापन

सिरमौर ने जीती राज्य स्तरीय अंडर-14 जूडो और एथलेटिक्स स्पर्धा
मार्च पास्ट व योगा में सेकंड रनरअप रहकर विजय अभियान रखा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर टीम ने अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो और एथलेटिक्स स्पर्धा में ट्राॅफी अपने नाम की है।
बिलासपुर जिले में संपन्न हुई छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में भी सिरमौर ने अपना विजय अभियान जारी रखा।
समापन समारोह में पूर्व विधायक बंपर ठाकुर, शारीरिक शिक्षा की सहायक निदेशक ललिता नेगी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में सिरमौर टीम ने जूडो और एथलेटिक्स स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मार्च पास्ट और योग में सेकंड रनरअप रहे।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने इस उपलब्धि पर खेल प्रभारी धर्मपाल सिंह, राज्य मीडिया प्रभारी अजय शर्मा समेत सभी शारीरिक शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी है।
शारीरिक शिक्षक संघ के राज्य मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि इस वर्ष भी सिरमौर खेल का सिरमौर अवश्य बनेगा और गवर्नर ट्राॅफी से नवाजा जाएगा।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed