{"_id":"62bc9e6555f67051452b49c8","slug":"sirmaur-s-three-daughters-got-place-in-himachal-s-top-10-list-in-hp-board-10th-exam-result-nahan-news-sml413688598","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की मेरिट सूची में सिरमौर की तीन बेटियां ने पाया स्थान....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की मेरिट सूची में सिरमौर की तीन बेटियां ने पाया स्थान....
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सिरमौर जिले के स्कूलों में परीक्षा परिणाम शानदार रहा। मेरिट सूची में सिरमौर जिले की तीन होनहार बेटियों ने भी स्थान बनाया है।
10वीं कक्षा की बोर्ड मेरिट सूची में जिला सिरमौर से छठे स्थान पर कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन की छात्रा आस्था चौहान ने बाजी मारी। आस्था ने 688 (98.29 फीसदी) अंक प्राप्त किए। इसी तरह मेरिट सूची में 8वें स्थान पर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां की अवनी कौशिक रहीं। अवनी कौशिक ने 686 (98 फीसदी) अंक हासिल किए। 10वें स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट की प्रगति ने 684 (97.71) अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा सभी स्कूलों में परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन में स्कूल की छात्रा आस्था चौहान ने मेरिट में छठा और स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।
विज्ञापन
एवीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि 96 फीसदी अंकों के साथ निवेदिता ने प्रथम, 95.4 फीसदी अंक लेकर परीक्षा द्वितीय और 95.3 फीसदी अंकों के साथ आयुष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। विद्यालय के ज्योति प्रकाश ने 615 अंक ले कर प्रथम, कुमारी कंचन शर्मा ने 607 अंक लेकर द्वितीय तथा आयुष ठाकुर ने 604 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डीएवी पब्लिक स्कूल नौहराधार का दसवीं कक्षा का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। छात्र विनीत ने 700 में से 656 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। शौर्य राजपूत ने 653 अंक प्राप्त कर द्वितीय और महक शर्मा ने 645 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दुग्गल कॅरिअर पब्लिक स्कूल में खुशबू 97 फीसदी अंक लेकर प्रथम
दुग्गल कॅरिअर पब्लिक स्कूल का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय की मेधावी छात्रा खुशबू ने 675 लेकर प्रथम, नेहा ने 667 लेकर द्वितीय तथा अनन्या ने 665 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा।
बीकेडी स्कूल पांवटा में अनिष्का चौधरी ने 96 फीसदी अंक लेकर प्रथम, अमनप्रीत कौर ने 95.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा और अवनीत कौर ने 95 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल सैनी ने कहा कि 45 में से 32 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
बीबीजीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेरपुर पांवटा साहिब की छात्रा तानिया ने 644/700 अंक प्राप्त कर प्रथम, रितु ने 638/700 अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा आरुषि ने 624/700 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल का परीक्षा परीक्षा परिणाम 97 फीसदी रहा है।
आदर्श कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब का दसवीं कक्षा का परिणाम 76 प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद ने बताया कि मेधावी छात्रा आयुषी अत्री ने 638/700 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम, विनीता कुमारी 612 अंक लेकर दूसरे तथा मोनिका 610 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही है।