फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news vote counting will be arrange in five center in sirmaur district

Sirmour News: सिरमौर में 5 स्थानों पर होगी मतगणना, सराहां में पहली बार होगा मतगणना केंद्र

Mon, 05 Dec 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news vote counting will be arrange in five center  in sirmaur district
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। लिहाजा जिला सिरमौर में भी मतगणना की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है। जिले में नाहन, पच्छाद, रेणुका जी, पांवटा साहिब व शिलाई पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में ही होगी। इस बार विधानसभा चुनाव में खास बात यह है कि सराहां में पहली बार मतगणना केंद्र बनाया गया है। इससे पहले चुनाव की मतगणना राजगढ़ क्षेत्र में ही होती आई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन आयोग के मुताबिक पच्छाद (आरक्षित एससी) विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सराहां के मॉडल डिग्री कॉलेज में होगी। नाहन की बनोग में स्थित डिग्री कॉलेज नाहन, रेणुका जी (आरक्षित एससी) की डिग्री कॉलेज संगड़ाह, पांवटा साहिब की ब्वॉयज स्कूल तारुवाला और शिलाई विधानसभा क्षेत्र की डिग्री कॉलेज शिलाई में मतगणना होगी। बता दें कि जिले के इन्हीं चयनित पांचों स्थानों पर स्ट्रांग रूम में ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच रखीं गईं हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि जिले के पांचों मतगणना केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुबह 8 बजे बैलेट पेपर के मतों की गणना की जाएगी। साढ़े 8:00 बजे ईवीएम के मतों की गणना शुरू होगी। उम्मीद है कि दोपहर एक बजे तक जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना प्रक्रिया को संपन्न करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed