फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news two woman stolen one lakh rupees hewllery from shop in ponta sahib

Sirmour News: दो शातिर महिलाओं ने उड़ा ली करीब एक लाख के आभूषण

Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news two woman stolen one lakh rupees hewllery from shop in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वेलर की दुकान से दो शातिर महिलाएं एक लाख के आभूषण ले उड़ीं। महिलाओं की यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस थाना पांवटा ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में स्थित संजीव वर्मा की आभूषणों की दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं। उस वक्त दुकान में वर्कर ही था। महिलाओं ने पेंडल अंगूठी गहने दिखाने को कहा। इस दौरान इन दो शातिर महिलाओं ने वजन तोलने को कहा। इसी बीच एक महिला ने चतुराई से आभूषण के डिब्बे से कुछ आभूषण उड़ा कर साथी महिला को दे दिए। एक पेंडल खरीद कर महिलाएं चली गईं। इसके बाद दुकान मालिक ने जब देखा तो कुछ आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इस बारे में पता चल गया। इसके बाद शातिर महिलाओं को खोजने बाजार में निकले लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई। दुकान मालिक संजीव वर्मा ने बताया कि सोने के पेंडल व कान के आभूषण करीब एक लाख की ज्वेलरी शातिर महिलाएं उड़ा ले गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। एक टीम उत्तराखंड के विकासनगर भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed