फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news two accused of ponta sahib arrested in utrakhand with 102 gram smaik

Sirmour News: उतराखंड में102 ग्राम समैक समेत दबोचे पांवटा के दो आरोपी

Sat, 03 Dec 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news two accused of ponta sahib arrested in utrakhand with 102 gram smaik
sirmaur news two accused of ponta sahib arrested in utrakhand with 102 gram smaik
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड पुलिस ने पांवटा साहिब क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले दो नशा तस्करों को 102 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है। आरोप है कि ये दोनों आरोपी सस्ते दाम पर बरेली से स्मैक खरीद कर देहरादून के शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों और मजदूरों आदि को बेचते थे। लिहाजा मामला संज्ञान में आने पर हिमाचल पुलिस भी पड़ोसी राज्य की जांच टीम से संपर्क करेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सहसपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब से ताल्लुक रखने वाले दो आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत की 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। गिरीश नेगी थानाध्यक्ष सहसपुर, उप निरीक्षक ओमबीर सिंह चौकी प्रभारी सभावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुख्ता सूचना मिलने पर सभावाल क्षेत्र से चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी (एचपी17एफ-9171) को जांच के लिए रोका।
विज्ञापन

वाहन में बैठे दो लोगों से नाम पता पूछने पर जसवीर सिंह (28) निवासी कांशीपुर थाना पुरुवाला जिला सिरमौर ने खुद को जेसीबी चालक बताया। जबकि, दूसरे अतुल कुमार (26) निवासी देवीनगर पांवटा साहिब सिरमौर ने खुद को टैक्सी चालक बताया। दोनों की तलाशी के दौरान उनके पास से 102 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के खिलाफ सहसपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को बरेली से कम दामों में खरीद कर लाते हैं। देहरादून के शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थियों या मजदूरों आदि को बेचते थे।

पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने कहा कि पड़ोसी राज्य की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस जांच टीम से संपर्क कर पूरी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed