फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news third dhaan purchage center begin in dhaulakunwa and first day 202 kwintel dhaan purchaging in center

धौलाकुआं में तीसरा धान केंद्र शुरू, पहले दिन हुई 202 क्विंटल खरीद

Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news third dhaan purchage center begin  in dhaulakunwa and first day 202 kwintel  dhaan purchaging in center
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में तीसरे धान केंद्र ने भी कार्य करना शुरू कर दिया है। धौलाकुआं में बनाए गए इस केंद्र में 14 किसानों ने 202 क्विंटल धान बेची। पांवटा साहिब और कालाअंब में बनाए गए दो खरीद केंद्रों पर पहले ही धान की खरीद हो रही है। इन तीनों केंद्रों में अबतक 2,457 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। किसानों को इसका 54 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया है।
विज्ञापन

ये अलग बात है कि इस बार काफी कम संख्या में किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं। इसका कारण ये भी है कि पिछले दिनों बारिश के चलते खेतों में खड़ी धान में नमी आ गई। कई जगह धान की कटी फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा। पहले वायरस ने धान उत्पादकों की कमर तोड़ी। रही सही कसर बारिश ने पूरी की। इस बार बेहद कम किसानों के पास धान की फसल बची है। अब तक पांवटा साहिब केंद्र में सर्वाधिक 74 किसानों से 2,080 क्विंटल और कालाअंब में 15 किसानों से 175 क्विंटल धान खरीद हुई है।
विज्ञापन

कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि धीरे-धीरे धान खरीद प्रक्रिया तेज होने लगी है। अब तक जिला सिरमौर के तीनों केंद्रों में 2,457 क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। किसान के खातों में 54 लाख रुपये की राशि जमा करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
75 फीसदी फसल बरबाद
इस वर्ष वायरस से पांवटा साहिब के 545 किसानों की 9,600 बीघा भूमि पर 75 फीसदी फसल बर्बाद हो चुकी है। आंकलन के अनुसार अब तक वायरस से धान को 14 करोड़ रुपये से अधिक नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेजी जा चुकी है। लिहाजा, इस बार लक्ष्य को पूरा करना भी काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed