{"_id":"638a399dd0aac50a5b594681","slug":"sirmaur-news-theif-of-ration-stolen-in-aanganbadi-kender-in-ponta-sahib-arrested-nahan-news-sml429664217","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नौनिहालों के राशन पर डाका डालने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नौनिहालों के राशन पर डाका डालने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के एक आंगनबाड़ी केंद्र से नौनिहालों का राशन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का सुराग एक सीसीटीवी फुटेज से लगा। इस मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि पांवटा साहिब के वार्ड आठ के आंगनबाड़ी केंद्र से बार-बार बच्चों का राशन चोरी हो रहा था। यहां पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुए राशन को लेकर पांवटा साहिब के वार्ड-11 निवासी सरस्वती देवी पत्नी संजीव कुमार ने पांवटा थाना में शिकायत सौंपी थी जिसमें कहाकि वह नगर परिषद के वार्ड-08 आंगनबाड़ी केंद्र में बतौर सहायिका कार्यरत हैं। गत 30 नवंबर को वह अपने आंगनबाड़ी को शाम तीन बजे बंद करके घर चली गई थी।
अगले दिन सुबह 9.30 बजे केंद्र पहुंची तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। केंद्र से 36 किलोग्राम रिफाइंड, 20 किलोग्राम चना, 10 किलोग्राम राजमाह, दलिया आदि सामान चोरी पाया गया। अपने स्तर पर पूछताछ पर कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी गई।
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही रात्रि गश्त पर यमुना बैरियर पर तैनात पुलिस आरक्षी अतुल व सुनील ने एनएच 07 पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें शातिर के आने के रास्ते का पता चल गया। इसी आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। शातिर की पहचान राजू निवासी देवीनगर के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी चोरी के मामलों में संलिप्त पाया गया है।
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से शातिर की पहचान हो सकी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।