{"_id":"637e6fe0dd98fa43d644213d","slug":"sirmaur-news-stole-bike-recover-from-hariyana-and-accused-also-arrested-nahan-news-sml4287378127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चोरी की बाइक हरियाणा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चोरी की बाइक हरियाणा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा बाजार से चोरी हुई कपड़ा व्यापारी की बाइक को माजरा पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।
सनद् रहे कि पांवटा के कांशीपुर निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र मोहन लाल ने पुलिस में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा था कि माजरा में उसकी कपड़े की दुकान है। 21 नवंबर को दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी, जो शाम छह बजे चोरी हो गई। पहले उसने अपने स्तर पर इसकी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर पुलिस में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद माजरा थाना पुलिस टीम बाइक की तलाश में जुट गई थी।
डीएसपी पांवटा रमाकांत ठाकुर ने बताया कि माजरा पुलिस टीम ने चोरी हुई बाइक को 24 घंटे के अंदर हरियाणा से बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके उससे तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
---