{"_id":"63bdac22b2140b218f41b808","slug":"sirmaur-news-retired-army-person-house-burnt-in-devinagar-ponta-sahib-nahan-news-sml4335578123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भूतपूर्व सैनिक के मकान में लगी आग से डेढ़ लाख का नुक्सान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भूतपूर्व सैनिक के मकान में लगी आग से डेढ़ लाख का नुक्सान
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
फाइल 21 के साथ सिरमौर के देवीनगर की राधा कॉलोनी में पूर्व सैनिक के घर में आग से जला सामान। संवाद
- फोटो : NAHAN
Link Copied
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर के देवीनगर वार्ड-10 की राधा कॉलोनी में आग लगने से रिहायशी भवन और सामान को भारी क्षति पहुंची है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की सहायता से टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक संजू ठाकुर पुत्र जय सिंह ठाकुर ने बताया कि रिहायशी मकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग भड़क गई। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। आग से घर, फर्नीचर, टीवी, फ्रीज, एलईडी, एयर कंडीशनर, बच्चों की किताबें, दीवारों, खिड़कियों को भारी क्षति पहुंची है। आग लगने से करीब डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फायर अफसर पांवटा अग्निशमन केंद्र राजकुमार ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंच गई थी, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। वहीं तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि राजस्व विभाग कार्यालय कानूनगो-पटवारी की टीम को मौके पर भेजा गया है। आग लगने से पीड़ित परिवार को हुई क्षति रिपोर्ट मंगवाई गई है। पीड़ित परिवार को 10,000 रुपये फौरी सहायता प्रदान की जाएगी।
फाइल 21 के साथ सिरमौर के देवीनगर की राधा कॉलोनी पूर्व सैनिक के घर में लगी आग से राख हुआ सामान। संवाद- फोटो : NAHAN
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।