फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news pradhan and uppradhan oppose the deceision of online attendence in manraga

Sirmour News: मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी लगाने के फैसले का जताया विरोध

Fri, 13 Jan 2023 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news pradhan and uppradhan oppose the deceision of  online attendence in manraga
नाहन में मनरेगा कार्यों की हाजिरी ऑनलाइन लगाने के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन देने जाता नाहन ब्? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार के पंचायतीराज विभाग ने प्रदेश में हो रहे मनरेगा कार्यों के लिए अब ऑनलाइन हाजिरी साइट पर जाकर लगाने के निर्देश पंचायत प्रतिनिधियों को दिए हैं। इसका पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध किया है। इस विरोध के चलते नाहन ब्लॉक पंचायत संघ ने मुख्यमंत्री को इन आदेशों के खिलाफ उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नाहन ब्लॉक पंचायत के प्रधान एवं आमवाला सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर, उपप्रधान रणवीर सिंह, सतीवाला पंचायत प्रधान कमल शर्मा, क्यारी पंचायत के उपप्रधान रणवीर ठाकुर, सलानी कटोला पंचायत की प्रधान अनीता, देवका पुडला पंचायत के प्रधान नरेश चंद, सेन की सैर पंचायत की प्रधान रेखा भाटिया, सतीवाला पंचायत के उपप्रधान यशवंत सिंह, आमवाला सैनवाला पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार, देवनी पंचायत की प्रधान चिंता देवी, उपप्रधान शबनम आदि दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि एनएमएमएस के तहत सभी मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी के फैसले को तुरंत रद्द किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। यहां मोबाइल सिग्नल की हमेशा दिक्कत रहती है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी साइट से भेजना मुमकिन नहीं है। कई प्रतिनिधि ऐसे हैं जिनके पास मोबाइल फोन तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फैसला धरातल पर विचार-विमर्श करके नहीं लिया गया है। ऐसे में इस कार्य में परेशानी के सिवाय कुछ नहीं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस बारे में सहानुभूति पूर्वक विचार करके इस फैसले को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed