फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news prabodhni akadasi celebrated in renuka and people took pavtra bath in river

रेणुकाजी झील में शाही स्नान को उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब

Fri, 04 Nov 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news prabodhni akadasi  celebrated in renuka  and people took pavtra bath in river
हरि प्रबोधिनी एकादशी पर रेणुकाजी झील में पवित्र स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। सं? - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उपलक्ष्य पर हरि प्रबोधिनी एकादशी के दिन शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान का यह सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर शाम तक चलता रहा। स्नान महात्मय को लेकर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुख सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए छह गोताखोरों को भी तैनात किया था।
विज्ञापन

सबसे पहले रेणुकाजी तीर्थ स्थित संत-महात्माओं ने ब्रह्म मुहूर्त में शाही स्नान करके स्नान महात्मय का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से ऐतिहासिक रेणुका झील में आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रेणुका झील में स्नान करने की सदियों पुरानी परंपरा है।
विज्ञापन

बता दें कि भगवान परशुराम और मां रेणुकाजी से लोगों की अगाध आस्था जुड़ी होने के कारण इस स्नान महात्मय में प्रदेश सहित उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश आदि से भी भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिला के गिरिपार, धारटीधार व सैनधार आदि क्षेत्रों में एकादशी को ग्यास नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग खिचड़ी का भोग लगाते हैं और खिचड़ी खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नान महात्मय में पूरे उतरी भारत से आए श्रद्धालुओं ने शिरकत की, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने रेणुका झील की परिक्रमा की और भगवान परशुराम और मां रेणुका मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवताओं के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद मांगा। इस दौरान रेणुका तीर्थ में स्थित निर्वाण आश्रम, संन्यास आश्रम व ब्रह्मचारी आश्रम में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करके पुण्य कमाया।

...
स्वामी दयानंद भारती ने निकाली शाही जलेब
हरि प्रबोधिनी एकादशी पर महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने शाही जलेब निकाली। उन्होंने पूरी शाही अंदाज में श्री रेणुकाजी की परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद मांगा। ढोल नगाड़ों और बैंडबाजे के साथ निकाली शाही जलेब के कारण रेणुका तीर्थ का भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर स्वामी प्रकाशानंद भारती सहित कई संत-महात्मा व श्रद्धालु मौजूद रहे।

ेणुकाजी तीर्थ में हरि प्रबोधिनी एकादशी पर रेणुका झील में स्नान करते लोग। संवाद

ेणुकाजी तीर्थ में हरि प्रबोधिनी एकादशी पर रेणुका झील में स्नान करते लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed