फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news police and rto fine 1.40 lakh rupees to six tipper owners in ponta sahib

Sirmour News: छह ओवरलोडिड टिपर मालिकों पर लगाया 1.40 लाख रुपये का जुर्माना

Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news police and rto fine 1.40 lakh rupees to six tipper owners in ponta sahib
सिरमौर के पांवटा में ओवरलोडिड वाहनों पर कार्रवाई करती पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें। सं? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात ओवरलोडिड टिपरों पर कार्रवाई अमल में लाई। इस दौरान टीम ने 6 टिपर मालिकों पर कार्रवाई करते हुए 1.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

दरअसल, दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने स्थानीय विश्वकर्मा चौक पर रात्रि 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान टीम को 6 ट्रक ऐसे मिले, जिसमें क्षमता से अधिक भार ढोया जा रहा था। लिहाजा, संयुक्त टीमों ने ट्रक मालिकों पर शिकंजा कसते हुए 1.40 लाख रुपये का जुर्माना किया। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि आधा दर्जन टिपरों पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed