नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-देहरादून एनएच पर बोहलियों के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक को चोटें आई हैं, जबकि कार को नुकसान पहुंचा है। कार चालक परमबीर सिंह निवासी मोहाली, पंजाब ने सदर थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई कि यह अपनी कार से सुबह मोहाली से मंसूरी जा रहा था।
बोहलियों के पास सुबह 8:00 बजे ट्रक (एचपी17बी-6309) ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए इसकी कार को टक्कर मार दी। इस दौरान इसके सिर और आंख में चोटें आईं हैं। वहीं इसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। पुलिस परमबीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।