फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news ncc candidates celebrate national day of ncc and present culture programme

Sirmour News: ‘ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके’ गीत से खूब भरा देशभक्ति का जज्बा

Sat, 26 Nov 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news ncc candidates celebrate national day of  ncc and present culture programme
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एनसीसी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इंटरनेशनल सिलिंडर्स प्रा. लिमिटेड के निदेशक नरेंद्र पाल सिंह सहोता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने की। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स का रैंक प्रदान करने का समारोह भी आयोजित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत में एनसीसी गीत पेश किया गया। कैडेट काजल ने एनसीसी, उसके उद्देश्य, विशेषताओं और इसका छात्र के जीवन में लाभ पर प्रस्तुति दी। कैडेट मुस्कान नेगी ने देशभक्ति गीत ‘ओ देश मेरे, तेरी शान पे सदके’ गाया। प्रथम व द्वितीय वर्ष के कैडेटों ने भांगड़ा व नाटी की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि इंटरनेशनल सिलिंडर्स प्रा. लिमिटेड के निदेशक नरेंद्र पाल सिंह सहोता ने एनसीसी के कैडेट्स को रैंक प्रदान किए।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्यातिथि सहोता ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी से देश प्रेम, समाज हित व अनुशासन की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम की शुरुआत सीटीओ डॉ. पूजा भाटी ने मुख्यातिथि के औपचारिक स्वागत के साथ की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. ऋतु पंत, प्रो. विम्मी रानी, प्रो. अमिता जोशी, प्रो. उषा जोशी, प्रो. भारती, डॉ. जयचंद शर्मा, डॉ. जाहिद अली, डॉ. पुष्पा यादव, कार्यालय अधीक्षक नरेश बत्रा समेत स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

सिरमौर के पांवटा कॉलेज में एनसीसी दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व एनसीसी कैडेट्स। संवा

सिरमौर के पांवटा कॉलेज में एनसीसी दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व एनसीसी कैडेट्स। संवा- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed