{"_id":"63139de1cf4d1027a83a291f","slug":"sirmaur-news-nahan-news-fever-patients-increasing-in-nahan-medical-college-nahan-news-sml420523349","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में बढ़े वायरल फीवर के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में बढ़े वायरल फीवर के मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज नाहन की मेडिकल ओपीडी में स्वास्थ्य जांच के लिए खड़े लोग। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। बदलते मौसम ने फिर से लोगों का मर्ज बढ़ा दिया है। बदलते मौसम से इन दिनों वायरल फीवर के मामले बढ़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन में भी वायरल फीवर के मरीजों की तादात में बढ़ोतरी हुई है।
ओपीडी में रोजाना 100 के करीब मरीज वायरल फीवर के उपचार के लिए आ रहे हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर मरीजों को स्वास्थ्य जांच के बाद वापस घर भेजा जा रहा है। केवल गंभीर रूप से बीमार लोगों को दाखिल किया जा रहा है।
मेडिकल ओपीडी के बाहर सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें लग रहीं हैं। यहां मरीज बुखार, ठंड, मांसपेशियों में दर्द, सिर में दर्द की शिकायत पर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बीते सप्ताह से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मरीजों में अधिकतर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मेडिकल कॉलेज में रोजाना 700 से 900 के करीब ओपीडी हो रही है। इनमें अधिकतर मरीजों में वायरल के लक्षण पाए जा रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों वायरल फीवर के मरीज बढ़े हैं। अधिकतर को स्वास्थ्य जांच के बाद उचित उपचार देकर वापस भेजा रहा है। वहीं जो मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं उनको दाखिल करके उपचार दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मांस पेशियों में दर्द, सिर दर्द आदि की शिकायत हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
रेफ्रिजरेटर में रखा पानी न पीएं, ठंडी सामग्री खाने से बचें। सादा या फिर गुनगुना पानी पीएं। आराम करें और तरल पदार्थ अधिक लें। खाने में दाल, चपाती और हरी सब्जी लें। मौसमी फल खाएं, रात को दूध पीएं। आराम और पौष्टिक भोजन करें।