फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news hrtc buses will be begin from 14 novemeber 2022 in 80 routs of sirmaur district

जिले में 80 फीसदी रूटों पर आज शुरू होगी परिवहन निगम की सेवाएं

Sun, 13 Nov 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news hrtc buses will be begin  from 14 novemeber 2022 in 80 routs  of sirmaur district
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 14 नवंबर से 80 फीसदी रूटों पर परिवहन निगम की सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में लोगों को बीते चार दिनों से आवागमन में हो रही परेशानी से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी। मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने निगम से 100 बसों की मांग की थी। इसके चलते करीब 95 फीसदी रूट 10 नवंबर से बंद पड़े थे। सोमवार से 12 बसों को छोड़कर बाकी सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने और वापस लाने के लिए निगम की ओर से बसें भेजी गईं थीं। इसके चलते जिले में चल रहे 159 रूटों में से कुछ लंबी दूरी और व्यस्त रूटों पर ही निगम की बस सेवाएं चल रहीं थीं। लोगों को भारी भीड़ में निगम और निजी बसों में सफर करना पड़ रहा था। कई रूट ऐसे भी रहे, जहां केवल निगम की ही बसें जा रहीं थीं लेकिन चुनाव ड्यूटी के चलते यहां चार दिन आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

---
पैरामिलिट्री फोर्स को छोड़ेंगीं 12 बसें
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों से मंगवाई गई पैरामिलिट्री फोर्स को छोड़ने के लिए सोमवार को 12 बसें परिवहन निगम से मांगी गईं हैं। इनमें से चार बसें अल्मोड़ा, दो बसें नालागढ़ और दो बसें बिलासपुर जाएंगी। वहीं चार बसें शिलाई से त्रिलोकपुर यात्री निवास में पैरामिलिट्री फोर्स को लाने के लिए तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ठ ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से जैसे बसें वापस आ रही है, उन्हें रूटों पर भेजा जा रहा है। रविवार को जिले के अधिकतर रूटों पर बसें भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को पैरामिलिट्री फोर्स को छोड़ने के लिए निगम से 12 बसों की मांग की गई है। जिले में 80 फीसदी रूटों पर आवाजाही सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed