फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ginger prices jump, Rs 1500-2000 per quintal increase in sirmour

Ginger prices: सिरमौर में अदरक के दामों में उछाल, 1500-2000 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी

Thu, 24 Nov 2022 04:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 04:12 PM IST
सार

किसानों को अब अदरक के 3500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहे हैं। इसके चलते आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।

विज्ञापन
Ginger prices jump, Rs 1500-2000 per quintal increase in sirmour
अदरक - फोटो : संवाद

विस्तार

लंबे समय से अदरक के उचित दाम न मिलने से मंदी की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अदरक के दामों में अचानक 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। किसानों को अब अदरक के 3500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहे हैं। इसके चलते आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। बता दें कि पच्छाद समेत सैनधार इलाके के लोगों के लिए अदरक की फसल आजीविका का मुख्य साधन है। पिछले कई वर्षों से किसानों को अदरक के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उन्हें आर्थिक हानि झेलनी पड़ रही थी। बीते एक सप्ताह में अदरक के दामों में उछाल आया है। किसानों को पहले 2000 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहे थे, जो अब 3500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं।किसान राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, रमेश कुमार, सुरजन सिंह, भीम सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनिल शर्मा व सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस बार 2000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल अदरक का बीज लेकर खेतों में लगाया था। शुरू में दाम कम होने से उन्हें चिंता सता रही थी। अब अचानक दाम बढ़ने से किसानों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. एचएल आजाद ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से किसानों को अदरक के अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदरक के दाम बढ़ने से किसानों की आय बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


बंगलूरू में कम पैदावार से बढ़ी मांग
सराहां सब्जी मंडी के आढ़ती हीरालाल शर्मा ने बताया कि बंगलूरू में इस बार अदरक का कम उत्पादन हुआ है। इस वजह से हिमाचल के अदरक की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले एक हफ्ते में इसके दामों में तेजी से उछाल आया है। आगे भी फसल के दाम बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed