{"_id":"636bf53d585a063cc9379c62","slug":"sirmaur-news-forest-team-fine-37000-rupees-to-two-vehicle-owners-in-illegale-minning-case-in-ponta-sahib-nahan-news-sml4273714127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते दबोचे दो वाहन, 37,500 रुपये वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करते दबोचे दो वाहन, 37,500 रुपये वसूला जुर्माना
विज्ञापन
मानपुर देवड़ा में गिरि नदी के समीप अवैध खनन पर कार्रवाई करती वन विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग पांवटा साहिब की टीम ने बुधवार को मानपुर देवड़ा में छापा डाला। इस दौरान अवैध खनन कर रहे दो वाहनों को मौके पर पकड़ा गया, जिनके संचालकों पर विभागीय टीम ने 37,500 रुपये का जुर्माना लगाकर राशि वसूली।
जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद वन खंड अधिकारी पाल सिंह, वनरक्षक अनीता, वनरक्षक प्रवीण और वनकर्मी मदन ने मौके पर छापा डाला की। कार्रवाई के दौरान आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने व खनन करने पर दो वाहन विभागीय टीम ने जब्त किए। लिहाजा, वाहन संचालकों पर भारतीय वन अधिनियम के तहत जुर्माना लगाकर राशि वसूल की।
डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग अवैध खनन के मामलों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
...