फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news five new cases of jaundice found in saranha hospital

Sirmour News: सराहां अस्पताल में फिर आए पीलिया के पांच नए मामले

Sun, 04 Dec 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news five new cases of jaundice found in saranha hospital
पच्छाद के सराहां में पीलिया की रोकथाम को लेकर चर्चा करती स्वास्थ्य व जलशक्ति विभाग की संयुक्त टी? - फोटो : NAHAN
सराहां (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के सिविल अस्पताल सराहां में रविवार को पीलिया के पांच नए मामले फिर आए। अब तक सराहां कस्बे से पीलिया के 36 मामले सामने आ चुके हैं। 10 मरीजों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल भी रविवार को सराहां पहुंचे। उन्होंने बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा की मौजूदगी में स्वास्थ्य व जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान जलशक्ति विभाग को समय-समय पर पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई और भंडारण टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर अथवा क्लोरिनेशन के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों महकमों की संयुक्त टीम पेयजल आपूर्ति करने वाली चढ़ेच और मछलाहां भी पहुंची जहां पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने देवीधार स्थित पानी के भंडारण टैंक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जलशक्ति विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सराहां में पीलिया के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने पीलिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम का गठन किया है। इस टीम ने रविवार को सराहां का दौरा किया। इस दौरान जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजय मोक्टा भी मौजूद रहे।

बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जलशक्ति विभाग के साथ पानी के स्रोतों व भंडारण टैंकों का निरीक्षण किया है। पीलिया की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed