फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news five crore rupees will be spent on kalaambhponta sahib nh07 juncution work

Sirmour News: एनएच-07 पर चार जंक्शन का होगा विस्तारीकरण, पैदल रास्ते की मिलेगी सुविधा

Sun, 04 Dec 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news five crore rupees will be spent on kalaambhponta sahib nh07  juncution work
कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच 07 पर कोलर के समीप जंक्शन प्वाइंट की मरम्मत करते कामगार। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे-07 पर कालाअंब से पांवटा साहिब तक करीब 59 किलोमीटर सड़क पर जल्द ही चार जंक्शन प्वाइंट का विस्तारीकरण व सुधार कार्य जल्द पूरा होगा। उम्मीद है कि अगले माह तक इन जंक्शन प्वाइंट्स का काम खत्म करने के बाद टारिंग का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी नाहन डिवीजन के तहत कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर 4 ऐसे स्थान हैं, जहां पर अकसर यातायात की काफी समस्या रहती हैं। लोगों को सड़क पार करनी तक मुश्किल हो जाती है। ऐसे में अकसर इन स्थानों पर सड़क हादसे भी पेश आते रहे हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग ने पिछले वर्ष एक प्रपोजल तैयार की थी। इसके तहत करीब पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी।
विज्ञापन

कई महीनों से इन चारों जंक्शन पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर सड़क का विस्तारीकरण किया जा रहा है। ड्रेनेज का निर्माण हो रहा है। लोगों की सुविधा के लिए सड़क किनारे पैदल मार्ग तैयार हो रहे हैं। साथ ही कई स्थानों पर यातायात संबंधित साइन बोर्ड भी लगाने जाने हैं। लिहाजा जल्द ही इनका कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में न केवल इन जंक्शन प्वाइंट्स पर लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, बल्कि यहां अक्सर पेश आने वाले सड़क हादसों पर भी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
नेशनल हाईवे पर ये हैं चार जंक्शन
नेशनल हाईवे-07 पर कालाअंब से दोसड़का तक 14 किलोमीटर के हिस्से में दो जंक्शन पड़ते हैं, जिसमें एक सैनवाला व दूसरा दोसड़का जंक्शन शामिल हैं। वहीं दोसड़का से आगे पांवटा साहिब मार्ग पर भी दो जंक्शन प्वाइंट्स पर कार्य चल रहा है। इसमें एक कोलर व दूसरा माजरा जंक्शन हैं। इन चारों ही स्थानों पर सड़क का विस्तारीकरण किया जा रहा है, जिसका कार्य लगभग पूरा होने को हैं।
.................
यातायात की दृष्टि से काफी व्यस्त मार्गों में शामिल
नेशनल हाईवे-07 चंडीगढ़-देहरादून यातायात की दृष्टि से काफी व्यस्त मार्ग हैं। पांवटा साहिब में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुरुद्वारा हैं। लिहाजा प्रतिदिन काफी संख्या में पर्यटक चंडीगढ़ व शिमला आदि की तरफ से प्रतिदिन यहां से गुजरते हैं। उत्तराखंड जाने के लिए भी काफी संख्या में लोगों का यहां से आवागमन रहता है। हजारों की संख्या में वाहन यहां से होकर गुजरते हैं।

...........
इंप्रूवमेंट जंक्शन का कार्य अंतिम चरण में : उप्रेती
नेशनल हाईवे अथॉरिटी नाहन डिवीजन के अधिशाषी अभियंता प्रमोद उप्रेती ने बताया कि चारों इंप्रूवमेंट जंक्शन का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में हैं। जल्द ही कार्य पूरा होने के बाद अगले माह टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच 07 पर कोलर के समीप जंक्शन प्वाइंट के विस्तारीकरण व सुधार के लिए खोदी गई स

कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच 07 पर कोलर के समीप जंक्शन प्वाइंट के विस्तारीकरण व सुधार के लिए खोदी गई स- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed