फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news evm from all centers in sirmaur district submitted in strong room

स्ट्रांग रूम में पहुंची ईवीएम, तीन घेरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 13 Nov 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news evm from all centers in sirmaur district   submitted in strong room
स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मतदान प्रक्रिया के बाद सिरमौर जिले के सभी 563 पोलिंग बूथों की ईवीएम सभी पांचों स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंच चुकी हैं। जिले में मतदान के बाद सील की गई सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने का सिलसिला रात भर जारी रहा। विभिन्न पोलिंग बूथों से रात को ही 2 से 3 बजे तक 90 प्रतिशत ईवीएम मशीन पहुंच गईं थीं। जबकि 10 प्रतिशत ईवीएम को सुबह 5 से 6 बजे तक स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया। सुबह तकरीबन 6 बजे अंतिम ईवीएम स्ट्रांग रूम में पहुंची।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन श्रेणियों में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। नाहन में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सराहां में डिग्री कॉलेज, रेणुकाजी विस में डिग्री कॉलेज संगड़ाह, पांवटा साहिब में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना तक पांचों स्ट्रांग रूम को खोला नहीं जाएगा।
विज्ञापन

जिले के पांचों स्ट्रांग रूम में पोलिंग वाली ईवीएम को तीन सुरक्षा घेरों के बीच में रखा गया है। सबसे पहले घेरे की सुरक्षा का जिम्मा सेंट्रल आर्म फोर्स संभाल रही है। इसमें पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं। दूसरे घेरे यानी मध्य वाले हिस्से में स्टेट आर्म फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। जबकि तीसरे व अंतिम सुरक्षा घेरे में हिमाचल पुलिस के जवानों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो सब कैटेगरी में मतदान में इस्तेमाल नहीं होने वाली ईवीएम रखी गई हैं। यहां भी पैरामिलिट्री के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही मतदान के दौरान खराब हुई मशीनों को भी अलग से रखा गया है। यहां सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है।
..............
एक बार होंगे निरीक्षण
जिले के सभी स्ट्रांग रूम का रिटर्निंग अधिकारी प्रतिदिन एक बार निरीक्षण करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी केवल मध्य वाले सुरक्षा घेरे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे, जिसकी रिपोर्ट वह प्रतिदिन जिला निर्वाचन अधिकारी को देंगे। इसके अलावा उपायुक्त सिरमौर व जिला पुलिस अधीक्षक भी सप्ताह में एक या दो बार जिला स्तर के स्ट्रांग रूम में पहले सुरक्षा घेरे तक का निरीक्षण करेंगे।
.............
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था
सभी स्ट्रांग रूम के बाहर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए भी एक जगह चिह्नित की गई है। यहां उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। एक वीडियो स्क्रीन भी यहां लगाई गई है। इसके माध्यम से प्रतिनिधि ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देख सकते हैं।

.........
ईवीएम की सुरक्षा पुख्ता : गौतम
जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने बताया कि जिले में सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन सुरक्षा घेरों में ईवीएम रखी गई है। यहां पैरामिलिट्री सहित हिमाचल पुलिस के पर्याप्त मात्रा में जवान तैनात किए गए हैं, जो सातों दिन 24 घंटे ईवीएम की सुरक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed