{"_id":"631b8633ee12293c1a0574b7","slug":"sirmaur-news-electricity-minister-sukhram-chaudhry-begin-rajpur-and-khodowala-sub-tehchil-in-ponta-sahib-nahan-news-sml421176224","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री ने किया राजपुर व खोड़ोवाला उपतहसील का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री ने किया राजपुर व खोड़ोवाला उपतहसील का शुभारंभ
विज्ञापन
उपतहसील राजपुर का उद्घाटन करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। संवाद
- फोटो : NAHAN
नघेता (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शुक्रवार को पांवटा विधानसभा के अंतर्गत उप तहसील राजपुर और उप तहसील खोड़ोवाला का उद्घाटन किया। राजपुर में प्राथमिक पाठशाला से नव स्तरोन्नत राजकीय माध्यमिक पाठशाला का शुभारंभ भी किया।
इसके अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री ने 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खोड़ोवाला से संपर्क मार्ग और पंचायत घर गोरखूवाला का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर सुखराम चौधरी ने कहा कि राजपुर और खोडोवाला में दो नई उप तहसीलें खोली गई हैं, इससे राजपुर उप तहसील से आंजभोज क्षेत्र की 11 पंचायतों के चार हजार परिवारों के 17,000 लोग और खोड़ोवाला उप तहसील से 10 पंचायतों के छह हजार परिवारों के 26,000 लोग लाभान्वित हुए हैं।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने किशनपुरा क्षेत्र के सभी महिला मंडलों को 21-21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन, जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजन, डॉ. जसप्रीत कौर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------