{"_id":"638b939380a8b92a76657a89","slug":"sirmaur-news-district-level-youth-festival-will-be-organised-on-11-decemeber-2022-in-nahan-nahan-news-sml429761292","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में 11 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में 11 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 11 दिसंबर को जिला मुख्यालय नाहन में किया जाएगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी धर्मशाला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ वस्त्र व दैनिक उपभोग की वस्तुएं लानी होंगी। युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी के अलावा शास्त्रीय गायन, पारंपरिक वाद्य यंत्र, बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम, सितार वादन, कथक नृत्य, एलोक्यूशन एक्टेम्पोर (केवल हिंदी या अंग्रेजी में) प्रतियोगिताएं होंगी।
प्रतिभागियों की पात्रता के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रतिभागी की आयु 12 जनवरी 2023 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस आशय का प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। हालांकि संगत देने वालों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
विज्ञापन
लोकगीत व लोकनृत्य जिला सिरमौर की भाषा संस्कृति व वेशभूषा के परिचायक हो। यदि किसी प्रतिभागी ने तीन राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लिया है, तो वह प्रतिभागी इस में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होगा। प्रतिभागी को वाद्य यंत्र स्वयं लाने होंगे। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
जो युवा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक हैं वह अपना नाम 5 दिसंबर को शाम 5 बजे से पहले जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी नाहन के कार्यालय में अथवा दूरभाष के माध्यम से दूरभाष संख्या 01702-224176 या मोबाइल नंबर 70182-90424 पर संपर्क करके दर्ज करवा सकते हैं।