फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news boy died in drabal village of silai during the celebration of buddi diwali

Sirmour: छत से गिरने पर युवक की मौत, बूढ़ी दिवाली पर मेहमान बनकर पहुंचा था द्राबिल

Sat, 26 Nov 2022 03:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2022 03:40 PM IST
सार

मृतक युवक जिला शिमला के नेरवा से द्राबिल गांव में बूढ़ी दिवाली पर मेहमान बनकर पहुंचा था। गुरुवार रात को युवक घर से बाहर बरामदे में बने शौचालय में शौच के लिए निकला था। 

विज्ञापन
sirmaur news boy died in drabal village of silai during the celebration of buddi diwali
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल शिलाई के गांव द्राबिल में एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक युवक जिला शिमला के नेरवा से द्राबिल गांव में बूढ़ी दिवाली पर मेहमान बनकर पहुंचा था। गुरुवार रात को युवक घर से बाहर बरामदे में बने शौचालय में शौच के लिए निकला था। इसी बीच अचानक ही बरामदे से युवक का पैर फिसला और 30 फीट नीचे रास्ते में जा गिरा।

विज्ञापन


हादसे में 24 वर्षीय जयपाल शर्मा पुत्र मोही राम शर्मा निवासी गांव भाटगढ़ तहसील नेरवा, जिला शिमला घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को एनएच-707 कफोटा के पास बंद होने के कारण वाया मीनस-कवानु- विकासनगर होकर देहरादून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक की मौत हो गई। हादसे की पुष्टि ग्राम पंचायत द्राबिल के प्रधान मदन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि वीरवार रात गांव भाटगढ़ का एक युवक गांव में बूढ़ी दिवाली पर बतौर मेहमान पहुंचा आया था। गिरने की वजह से वह घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में देहरादून ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed