फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news bhagvan jagannatth yatra will be celebrated in ponta sahib on 5 november 2022

पांवटा में आज शान से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा

Fri, 04 Nov 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news bhagvan jagannatth yatra will be celebrated in ponta sahib on 5 november 2022
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब इकाई ने शनिवार को निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की जिसमें रथयात्रा के मार्ग की कार्यक्रम रूपरेखा को तैयार किया गया। दर्जनों स्कूलों के बच्चों और श्रद्धालुओं की भव्य झांकी, भक्तों की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ जी का रथ खींचना व हरिनाम संकीर्तन मुख्य आकर्षण रहेगा। पांवटा इकाई के प्रधान हरविंद्र कुमार ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

हरविंद्र कुमार, नीरज उदवानी और अमित मेहता ने कहा कि पांवटा साहिब में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन 5 नवंबर को पूरे उत्साह के साथ होगा। इस भव्य रथयात्रा में स्वामी परमानंद महाराज अध्यक्ष मधुवन आश्रम, ऋषिकेश विशेषरूप से उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा बद्रीपुर शिवमंदिर से सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी जो श्री गुरु गोविंद सिंह चौक बद्रीपुर, शमशेरपुर, मेन बाजार, पांवटा साहिब मुख्य बाजार, गीता भवन होते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में पहुंचेगी। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि आयोजन के दौरान जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों सहित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर, शिव मंदिर बद्रीपुर, सब्जी मंडी समिति, सनातन धर्मसभा पांवटा, खाटू श्याम समिति, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नव शिवशक्ति युवा मंडल समेत पांवटा साहिब क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed