फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news arihant school nahan organised mele in chaugan maidan and dc was present on the begining ceremony

बच्चों और डीसी ने मिट्टी को ढाला सांचे में

Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news arihant school nahan organised mele in chaugan maidan and  dc was present on the begining  ceremony
नसहन के चौगान मैदान में अरिहंत मेले का रिबन काटकर शुभारंभ करते उपायुक्त राम कुमार गौतम। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर के चौगान मैदान में आयोजित अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के अरिहंत विद्यालय मेले में बच्चों ने मिट्टी को सांचे में ढालकर खूबसूरत पॉर्ट्स बनाए। इस मौके पर उपायुक्त राम कुमार गौतम ने भी मिट्टी के बर्तन बनाने का प्रयास किया। इस मेले में खास बात यह रही कि मिट्टी के पॉर्ट्स बनाने वाले बच्चे इन्हें घर ले जा सकते थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व उपायुक्त राम कुमार गौतम ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। यही नहीं गुब्बारे भी फोड़े।
मेले में मनोरंजक खेल गतिविधियों के साथ-साथ आर्ट गैलरी भी लगाई गई। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से बनाई कई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। मेले में एक ओर जहां गोल गप्पे, चाट, भेलपूरी, चाय, काफी सहित अन्य फूड कार्नर छात्र-छात्राओं और शहरवासियों के लिए खाने-पीने का साधन बने रहे।
विज्ञापन

वहीं मेेले में आयोजित प्लिंको, बैलून पॉप अप, तंबोला, गिलास एंड बॉल, बास्केट बॉल, पुलअप, कैंडल ब्लोइंग, म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का भी लोगों और विद्यार्थियों ने खूब आनंद लिया। विशेषकर तंबोला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दिन भर चले इस मेले में युवाओं ने खूब मस्ती की। अरिहंत के महासचिव सचिन जैन ने बताया कि जिले में पहली बार स्कूल ने नई पहल करते हुए इस तरह के विद्यालय मेले का आयोजन किया गया। यह मेला शहरवासियों के लिए भी 50 रुपये के प्रवेश शुल्क पर खुला रहा। इसका सभी ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने कहा कि पहले प्रयास में इस तरह से सफलता मिलेगी, इस बात की उम्मीद नहीं थी। फेस्ट के उद्घाटन के दौरान समाजसेवी व शिक्षाविद प्रोफेसर अमर सिंह चौहान, नसीम दीदान व माता पद्मावती एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल जैन इत्यादि भी मौजूद थे।

चौगान मैदान में अरिहंत स्कूल की फेस्ट में मिट्टी के बर्तन बनाने के विधि समझते मुख्यातिथि उपायुक?

चौगान मैदान में अरिहंत स्कूल की फेस्ट में मिट्टी के बर्तन बनाने के विधि समझते मुख्यातिथि उपायुक?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed