{"_id":"634eedf1160b0010346864a1","slug":"sirmaur-news-37-new-dengu-cases-found-in-district-sirmaur-on-tuesday-nahan-news-sml425386045","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में डेंगू के 37 नए मामले, 445 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में डेंगू के 37 नए मामले, 445 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में डेंगू के 37 नए मामले आए हैं। अब तक 445 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों से लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। डेंगू के मामले औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और नाहन के अमरपुर मोहल्ला से आए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी मामले सामने आ रहे हैं।
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज नाहन और पांवटा साहिब अस्पताल में 113 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 37 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, कालाअंब क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि कालाअंब और नाहन क्षेत्र में डेंगू के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। विभाग की ओर से इन क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अपने आसपास पानी खड़ा न होने दें। कूलर के पानी को लगातार बदलते रहें। पानी के बरतनों को ढक कर रखें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने मंगलवार को 37 नए मामले आने की पुष्टि की है।