फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news 32 machine not done work correctely in sirmaur

सिरमौर में 32 स्थानों पर बदली गईं मशीनें, देरी से मतदान

Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news 32 machine not  done work  correctely  in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 32 मशीनों में खराब आने की वजह से इन्हें बदला गया। इनमें वीवीपैट, बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। लिहाजा जिन-जिन स्थानों पर मशीनें खराब हुईं, उन-उन क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया में व्यवधान पड़ा। ऐसे में यहां मतदान देरी से शुरू हुआ। मशीनें बदलने के बाद संबंधित पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए निर्धारित समय के बाद अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया के दौरान जिले में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर कुडू लवाना, सनौरा, कोटला मनगन, लाना मच्छेर और देवल टिक्करी में पांच वीवीपैट सहित पोलिंग बूथ चंदोल, सोडा दियाड़ी व नेली गुसान (कथांगी) में तीन कंट्रोल यूनिट मशीनों में खराबी आने की वजह से इन्हें बदला गया।
विज्ञापन

नाहन में मेलियों, भगतावाला में वीवीपैट, भेड़ो, खैरवाला-सिंबलवाला व भगतावाला में बैलेट यूनिट, मालोवाला, रामपुरजट्टान, सतना व भगतावाला में कंट्रोल यूनिट, श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र के खरोटियों व ग्वानू में वीवीपैट, कांडो हरियास में बैलेट यूनिट, बिरला व लुधियाना में कंट्रोल यूनिट में खराबी पाई गई। इसके साथ-साथ पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के शमशेरपुर-3 में वीवीपैट व बांगरन में कंट्रोल यूनिट, शिलाई विस के नैना व नवाना भटवाड़ में वीवीपैट, नैना में बैलेट यूनिट और सतौन-1, सतौन-2, बोकाला पाब, छितली व नैना में कंट्रोल यूनिट में खराबी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि पच्छाद में 8, नाहन में 9, श्री रेणकुा जी में 5, पांवटा साहिब में 2 व शिलाई विस क्षेत्र में 8 पोलिंग बूथों पर कुल 32 मशीनों में खराबी आने के कारण इन्हें बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed