फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news 25 years boy died in road accident in ponta sahib

Sirmour News: पांवटा से देहरादून जा रहे 25 वर्षीय युवक की हादसे में मौत

Sat, 26 Nov 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news 25 years boy died in road accident in ponta sahib
sirmaur news 25 years boy died in road accident in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब से स्कूटी पर देहरादून जा रहे एक युवक की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल 25 वर्षीय युवक को सिनर्जी अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विकासनगर की कुल्हाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग पांवटा साहिब में बतौर लिपिक कार्यरत अनीता बिष्ट पत्नी स्व. जगजीत सिंह निवासी फोरेस्ट कॉलोनी तारुवाला का 25 वर्षीय बेटा सारंग बिष्ट शनिवार को स्कूटी पर पांवटा से उत्तराखंड के देहरादून जा रहा था। उस बीच कोतवाली विकासनगर जनपद के तहत पड़ने वाली चौकी कुल्हाल में शिमला बायपास रोड़ कुंजा ग्रांट गुज्जर बस्ती के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्कूटी नंबर एचपी17जी-1126 सड़क किनारे पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन मालिक के बारे में जानकारी ली तो ये अनीता बिष्ट निवासी फोरेस्ट कॉलोनी, तहसील पांवटा साहिब के नाम पंजीकृत मिला। इसके बाद घायल को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिनर्जी अस्पताल देहरादून पहुंचाया गया। उपचार के दौरान सांरग की मृत्यु हो गई है। हादसे की पुष्टि उत्तराखंड की कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी दीनदयाल ने की है। उधर, डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने भी हादसे का शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed