फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur kala sangam will honoured to 12 best people of socaity

सिरमौर कला संगम 12 श्रेष्ठ जनों को करेगा पुरस्कृत

Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
sirmaur kala sangam will honoured to 12 best people of socaity
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने वर्ष 2022-23 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। संगम के स्थापना दिवस पर कला, साहित्य, समाज सेवा, पत्रकारिता, गीत-संगीत और चित्रकला आदि के क्षेत्र में देशभर से 12 विभूतियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार संगम के वार्षिक उत्सव और महाअलंकरण समारोह में 28 जून 2023 को प्रदान किया जाएगा। इस समारोह को लेकर सिरमौर कला संगम की एक बैठक बायरी में हुई।
विज्ञापन

इसमें संगम के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओम प्रकाश राही ने बताया कि 12 श्रेष्ठ जनों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इनमें साहित्य क्षेत्र से मंडी जनपद से प्रसिद्ध उपन्यासकार गंगाराम राजी, हरियाणा के बलदेव राज भारतीय व नाहन से प्रभात कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

समाजसेवा के लिए वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरदचंद्र त्रिवेदी (राजस्थान), सिरमौर के हाब्बन निवासी शकुंतला चौहान, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में कार्यरत प्रसूति विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुधी गुप्ता, पत्रकारिता के क्षेत्र में पांवटा साहिब की सरिता गर्ग, ददाहू के अमित अग्रवाल, चित्रकला के क्षेत्र में भंगाणी साहिब के विशारद सिंह, नाट्यकला के लिए मंडी की दक्षा शर्मा, पहाड़ी कविता के लिए शिलाई के प्रताप पराशर, संगीत के लिए सराहन (हिमाचल) के बाल कलाकार भाविक शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दिनेश ताश, राजेंद्र ठाकुर, रविंद्र गुप्ता, अंगीता ताश, इंद्र प्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल, सत्यदेव सैनी, विजयपाल ठाकुर और कल्याण सिंह सहित संगम के अन्य पदाधिकारी, सदस्य व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed