फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   silver things of two lakhs rupees stolen in bijat maharaj temple braila in dahan panchyat sirmaur

पुलिस ने दो घंटे में दबोचा मंदिर से चोरी कर फरार हुआ अरोपी

Wed, 01 Dec 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
silver things of two lakhs rupees stolen in bijat maharaj temple braila in dahan panchyat sirmaur
दाहन पंचायत के बिजट देवता मंदिर से चोरी चांदी का सामान, जिसे पुलिस ने आरोपी से बरामद किया। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ पुलिस ने दाहन पंचायत के ब्राईला स्थित प्राचीन बिजट महाराज मंदिर में चोरी के आरोपी नेपाली मूल के व्यक्ति को मात्र चंद घंटों में स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा चांदी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी अनिल शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर की रात्रि को करीब 11 बजे उनके गांव के एक युवा ने मंदिर के खुला होने की जानकारी दी। इस पर वह तुरंत मंदिर में गए और देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। मंदिर से मूर्ति और अन्य बेशकीमती सामान गायब था।
विज्ञापन

अनिल शर्मा ने मंदिर समिति और गांव के लोगों को बुलाया और साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारों ओर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने नेपाली मूल के व्यक्ति दिलू गिरी बहादुर (68 ) को रात्रि के करीब साढ़े 12 बजे ब्राईला के जंगल में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से देवता की चांदी की छड़ी, चांदी का सिंहासन, चंवर मुठा, एक छत्र सहित चार किलोग्राम चांदी का सामान बरामद किया गया। चोरीशुदा सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी मिली है कि नेपाली मूल का यह व्यक्ति हाल ही यहां आया था। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने आरोपी को जंगल से पकड़ लिया गया। आरोपी से मंदिर से चोरी किया सामान बरामद कर लिया है। मामले में आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed