फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shree ram mandir pran pratistha samitti meeting organised in nahan

Sirmour News: नाहन में 24 दिसंबर को निकलेगी पूजित अक्षत कलश यात्रा

Wed, 20 Dec 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
shree ram mandir pran pratistha samitti meeting organised in nahan
नाहन में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति की बैठक में मौजूद रामभक्त। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

नाहन में 24 दिसंबर को निकलेगी पूजित अक्षत कलश यात्रा
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति नाहन की बैठक में चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति नाहन की बैठक जगन्नाथ मंदिर नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक विजेंद्र कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम से पूजित अक्षत जिले में पहुंच चुके हैं। उनको 6 ग्रामीण और 2 शहरी इकाइयों तक पहुंचाया जा रहा है। यहां से प्रत्येक मंदिर-मठ और गुरुद्वार तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद हर घर तक ये अक्षत (न्योते के चावल) लेकर 22 जनवरी को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के लिए पहुुंचेंगे।
नाहन इकाई के संयोजक रघुवीर सिंह, संरक्षण प्रकाश बंसल और मार्गदर्शक साक्षी चैतन्य ने कहा कि नाहन में पूजित अक्षत का कलश 24 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे कालीस्थान मंदिर पहुंचेगा। इसके बाद ढोल नगाड़ों, भजन कीर्तन के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा और उसके बाद लोगों के दर्शनार्थ जगन्नाथ मंदिर में रखा जाएगा। इसके बाद अक्षत शहर के सभी धार्मिक स्थलों से होते हुए हर राम भक्त के घर तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विजय चांबरिया, मनीष, चतर सिंह, अजय बंसल, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, बिनेश राणा, अनिल शर्मा, सुनील, गौरव अत्री, प्रकाश जैन, अनिल, बाबूराम, अजय बंसल, सुदेश, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप सहोत्रा, भगत राम, संजय पुंडीर समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed