{"_id":"67fba6a8b6431e94ff0c05a7","slug":"shirgul-devta-basakhi-mela-begin-nahan-news-c-177-1-nhn1002-148044-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भव्य शोभायात्रा के साथ शिरगुल देवता बैसाखी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भव्य शोभायात्रा के साथ शिरगुल देवता बैसाखी मेला शुरू
विज्ञापन
जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी के दौरान शिरगुल देवता की पालकी को कंधा देकर मेले का शुभा
भव्य शोभायात्रा के साथ शिरगुल देवता बैसाखी मेला शुरू
राजगढ़ में शिरगुल महाराज के जयकारों से गूंजा समूचा मेला स्थल
उपायुक्त सुमित खिमटा ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैसाखी मेला रविवार को शुरू हुआ। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने शिरगुल मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उपायुक्त ने आराध्य देव शिरगुल महाराज की पालकी को कांधा देकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मंदिर से आरंभ होकर पूरे शहर की परिक्रमा कर नेहरू मैदान होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान शिरगुल महाराज के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। सैकड़ों लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। अनेकों स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके देवता का स्वागत किया तथा देवता का आशीर्वाद लिया।
उसके बाद उपायुक्त सुमित खिमटा ने मेला मैदान में दीप प्रज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र वासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र के प्रमुख आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर लगता है। धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला अपनी अलग पहचान रखता है।
विज्ञापन
मेले का इतिहास काफी पुराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक मेले हमें अपनी प्राचीन समृद्ध संस्कृति व रिति-रिवाजों की याद दिलाते हैं। आज हमें अपनी प्राचीन देव परंपराओं व संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढि़यां भी इस संस्कृति को देख व समझ सके।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने उपायुक्त सिरमौर को हिमाचली टोपी व अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि यह मेले आम जनता के सहयोग से ही सफलतापूर्वक आयोजित हो पाता है। मेला कमेटी ने मेले को और आकर्षक बनाने व मेले को नया रूप देने के लिए तीन सांस्कृतिक संध्याओं व पहाड़ी कवि सम्मेलन व विशाल दंगल का आयोजन किया है।
....संवाद