फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shilai college nss volunteers visit in renukaji

Sirmour News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने रेणुकाजी की विरासत को जाना

Wed, 28 Oct 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
shilai college nss volunteers visit in renukaji
रेणुकाजी में शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे शिलाई कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी। स्रोत : कॉलेज
-शिलाई कॉलेज के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

-झील, मंदिर और वन्यजीव अभयारण्य का किया दौरा, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई/ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई की एनएसएस इकाइयों एक और दो के स्वयंसेवियों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन सोमवार को रेणुकाजी का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी यशपाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित भ्रमण के दौरान स्वयंसेवियों ने क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के बारे में जानकारी हासिल की।
‘मिशन रेणुका : एक्सप्लोर, लर्न एंड कंजर्व’ के तहत स्वयंसेवियों ने रेणुकाजी झील, मंदिर और वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। उन्होंने झील में नौकायन का आनंद भी लिया। इस दौरान जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत पर विशेष व्याख्यान भी हुआ। इसके अलावा युवा नेतृत्व, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए गए। दिन के अंतिम सत्र में स्वयंसेवियों ने शिविर के दौरान मिले अनुभवों पर चर्चा की।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed