Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shakshi will play national gola fank pratiyogita

Sirmour News: गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम

Mon, 02 Nov 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
shakshi will play national gola fank pratiyogita
संशोधितराजगढ़ के कुड़िया कडंग स्कूल की छात्रा साक्षी जिसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ह
-बिलासपुर में राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन


-वॉलीबॉल में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो चुका है चयन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय कुड़िया कडंग की आठवीं कक्षा की छात्रा साक्षी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका खेल प्रतियोगिता में गोला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। बिलासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में साक्षी ने सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
साक्षी अब दिसंबर 2026 में महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के डेरवण में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की ओर से हिस्सा लेगी। साक्षी का चयन इससे पहले राष्ट्रीय अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भी हो चुका है। यह प्रतियोगिता नवंबर में महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित होनी प्रस्तावित है। इस तरह साक्षी दो अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने बताया कि साक्षी की सफलता में उसके नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है। पीईटी रवि प्रकाश और डीपीई ओम प्रकाश ने उसे प्रशिक्षण और प्रोत्साहन दिया। प्रधानाचार्य ने साक्षी, उसके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed