{"_id":"6893524210c6f6a3740f3677","slug":"sewage-problem-in-kalaamb-nahan-news-c-177-1-nhn1001-156628-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मेनथापल में सीवरेज योजना बनी जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मेनथापल में सीवरेज योजना बनी जी का जंजाल
विज्ञापन
कालाअंब के मेनथापल में सीवरेज योजना के चेंबर से बहता गंदा पानी। स्रोज जागरूक पाठक
मेनथापल में सीवरेज योजना बनी जी का जंजाल
घर के गेट के सामने बह रहा गंदा पानी, परिवार परेशान
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत, नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सुविधा के लिए बिछाई गई सीवरेज लाइन लोगों के जी का जंजाल बनी है। हालांकि विभाग का दावा है कि अभी यहां योजना को शुरू नहीं किया गया है, फिर भी योजना से गंदा पानी खुले में बह रहा है।
मेनथापल निवासी पवन कुमार सहित राजपाल, फकीर चंद, रोनकी राम, शमशेर सिंह आदि ने बताया कि सीवरेज लाइन से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। एक घर के बाहर से सीवरेज लाइन निकाली गई है। इसका एक ढक्कन घर के मुख्य द्वार के बाहर ही लगाया गया है। पिछले कई महीनों से इस ढ़क्कन से गंदा पानी निकलकर गली में फैल रहा है। ऐसे में लोगों को जहां बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है वहीं गंदगी भी घरों में जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। उल्टा बिना किसी समाधान के शिकायत को भी बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने विभाग से इस मामले में जल्द कोई उचित कदम उठाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उधर, जलशक्ति विभाग नाहन के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल सीवरेज योजना को शुरू नहीं किया गया है। कुछ शरारती लोगों की ओर से इसमें पाइप डाल दिए गए हैं, इसके चलते समस्या आ रही है। जल्द ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। लोगों की समस्या का विभाग की ओर से जल्द समाधान होगा।