फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   seven doctors appointed in renuka ji area hospital

Sirmour News: रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के सात स्वास्थ्य संस्थानों को मिले डॉक्टर

Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
seven doctors appointed in renuka ji area hospital
जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने विनय कुमार और सरकार का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार/ददाहू/संगड़ाह (सिरमौर)। प्रदेश सरकार ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में सात चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इसके अलावा ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिपुरधार में एक्स-रे मशीन और सीएचसी संगड़ाह में अल्ट्रासाउंड मशीन को स्वीकृति प्रदान की है। इस कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने सरकार का आभार प्रकट किया है।
जानकारी के अनुसार, रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार के प्रयासों से सीएचसी हरिपुरधार, सीएचसी संगड़ाह, पीएचसी गत्ताधार, पीएचसी टीकरी डसाकना, पीएचसी भराड़ी, पीएचसी चोकर और पीएचसी लानाचेता में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

इन नियुक्तियों से लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, सीएचसी हरिपुरधार में एक्स-रे मशीन की स्वीकृति से हरिपुरधार-मेहल क्षेत्र की लगभग 8 पंचायतों, कुपवी चौपाल क्षेत्र की 13 पंचायतों, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लादी क्षेत्र की 8 पंचायतों और नौहराधार क्षेत्र की 30 से 35 पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, सीएचसी संगड़ाह में अल्ट्रासाउंड मशीन स्वीकृत होने से पूरे रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य मरीजों को समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी और उपचार प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।
इन कार्यों के लिए हरिपुरधार क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आरटीए सदस्य जिला परिषद सिरमौर दिलीप चौहान, हरिपुरधार-मेहल क्षेत्र कांग्रेस अध्यक्ष और ग्राम पंचायत ब्रोल के प्रधान अनिल शर्मा, ग्राम पंचायत गेहल-डिमाईना के प्रधान ओपी ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की नियुक्ति एवं आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

क्षेत्र के लोगों ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए इसी प्रकार जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेती रहेगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed