{"_id":"6a6b3f35649a530341010046","slug":"seekers-found-inner-peace-through-meditation-silence-and-pranayama-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184792-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ध्यान, मौन और प्राणायाम से साधकों ने पाया आंतरिक सुकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ध्यान, मौन और प्राणायाम से साधकों ने पाया आंतरिक सुकून
विज्ञापन
पांवटा साहिब में चार दिवसीय विशेष गुरु पूर्णिमा एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम का हुआ समापन। स्रोत:
तारुवाला में गुरु पूर्णिमा पर चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से ज्ञान चंद गोयल धर्मार्थ भवन, तारुवाला में चार दिवसीय विशेष गुरु पूर्णिमा एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम (एनपीएस) का वीरवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एडवांस मेडिटेशन शिक्षक योगिन्दर सिंह (योगी भैया) ने किया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने गहन ध्यान, मौन, प्राणायाम और आध्यात्मिक सत्रों में आंतरिक शांति, ऊर्जा और आनंद का अनुभव किया। आयोजन में हैप्पीनेस प्रोग्राम के शिक्षक सन्नी सेवाल, सुमेश वर्मा तथा द आर्ट ऑफ लिविंग की टीम ने सहयोग दिया। समापन अवसर पर आयोजित गुरु पूर्णिमा सत्संग में बड़ी संख्या में साधकों और उनके परिवारजनों ने भाग लिया। भजन, ध्यान और गुरु वंदना के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।
पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी, अंजू वर्मा सहित प्रतिभागियों ने कहा कि कार्यक्रम से उन्हें तनावमुक्त, प्रसन्न और आत्मिक रूप से अधिक सशक्त बनने की प्रेरणा मिली। उन्होंने आध्यात्मिक साधना और सेवा को नियमित रूप से अपनाने का संकल्प भी दोहराया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में शांति, स्वास्थ्य और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।